28 Mar 2024, 20:31:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

नवंबर में श्रीलंका में फिल्म की शूटिंग करेंगी दीपिका!

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 8 2020 11:47AM | Updated Date: Aug 8 2020 12:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड की डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग श्रीलंका में कर सकती हैं। दीपिका अंतिम बार लॉकडाउन से पहले रिलीज हुई फिल्म 'छपाक' में नजर आई थीं। इसके बाद से फैंस को उनकी फिल्मों का इंतजार है। दीपिका पादुकोण फिल्ममेकर शकुन बत्रा की अगली फिल्म का भी हिस्सा बनी हैं। चर्चा है कि दीपिका जल्द ही इस फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाली हैं।
 
कहा जा रहा है कि निर्देशक शकुन बत्रा फिल्म को श्रीलंका में शूट करने की योजना बना रहे हैं, यदि नवंबर तक यात्रा प्रतिबंध हटा दिए जाते हैं, तो यह फिल्म नवंबर में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फ्लोर पर जा सकती है। फल्मि में दीपिका पादुकोण के साथ अनन्या पांडें और सिद्धांत चतुर्वेदी भी नज    र आने वाले हैं। कहा जा रहा है कि दीपिका, अनन्या पांडे और सिद्धांत चतुर्वेदी स्टारर फिल्म को शूट करने के लिए शकुन लगभग 50 क्रू मेंबर्स के साथ श्रीलंका जा सकते हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »