24 Apr 2024, 10:05:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

अमिताभ-अभिषेक की हालात में सुधार, अभी 7 दिन अस्पताल में ही रहना होगा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 15 2020 1:32PM | Updated Date: Jul 15 2020 1:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन मुंबई के नानावटी हॉस्पिटल में हैं। इस बीच उनकी हेल्थ को लेकर खबर आई है। उन्हें कम से कम 7 दिन तक अस्पताल में ही रहना होगा। यह जानकारी न्यूज एजेंसी पीटीआई ने अस्पताल से जुड़े सूत्रों के हवाले से दी है। वहीं, कुछ रिपोर्ट्स में यह दावा भी किया जा रहा है कि दोनों का अगला टेस्ट 5-6 दिन बाद होगा। 
अमिताभ बच्चन को अस्पताल के आइसोलेशन यूनिट में भर्ती करवाया गया है, जबकि अभिषेक बच्चन सामान्य वार्ड में भर्ती हैं। 
 
11 जुलाई को सदी महानायक अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर कहा था कि वो नानावटी अस्पताल में भर्ती हैं। अस्पताल से जुड़े सूत्र ने कहा कि दोनों की हालत स्थिर है और उन पर इलाज का असर हो रहा है।  पिता पुत्र की जोड़ी के अलावा बहु ऐश्वर्या राय बच्चन और 8 साल की पोती आराध्या बच्चन भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। अभिषेक ना माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर कहा कि ऐश्वर्या और आराध्या घर ही सेल्फ क्वारंटीन रहेंगे। BMC के अधिकारी और डॉक्टर इनकी देख-रेख कर रहे हैं। जबकि अमिताभ बच्चन की पत्नी जया बच्चन का टेस्ट नेगेटिव आया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »