17 Apr 2024, 00:11:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

इस मशहूर अभिनेत्री को हुआ कोरोना, माता-पिता और पति की रिपोर्ट में आई पॉजिटिव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 13 2020 7:16PM | Updated Date: Jul 13 2020 7:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बंगाल की एक्ट्रेस कोयल मलिक ने ट्वीट कर के खुद को और अपने माता-पिता व पति के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर दी है। उन्होंने बताया कि वो सभी सेल्फ क्वॉरेंटीन हो चुके हैं। इस समय पूरे देश में कोरोना वायरस बहुत तेजी से फैल रहा है। हर रोज पिछले दिन का रिकॉर्ड टूटता है और नया रिकॉर्ड बन जाता है। ऐसे में अभिनेत्री के पूरे परिवार को कोरोना हो गया है।

कोयल मलिक बंगाल की बहुत जानी मानी अभिनेत्री हैं, जबकि उनके पति निश्पाल सिंह उर्फ राने जानेमाने फिल्म प्रोड्यूसर हैं। जबकि उनके पिता रंजीत मलिक और मां दीपा मलिक भी फिल्मी दुनिया की मशहूर हस्तियां हैं। अब ये सभी चार शख्स खुद को अपने ही घर में सेल्फ क्वॉरेंटीन हो गए हैं। हालांकि चिंताजनक बात ये है कि बीती 5 मई को ही कोयल मां बनी थीं। उन्होंने एक खूबसूरत बच्चे को जन्म दिया था। अभी उनका बच्चा केवल दो महीने पांच दिन का ही हुआ है।

एक्ट्रेस को कुछ दिनों पहले ही डिजिटल फिल्म अवॉर्ड में उनकी फिल्म 'मितिन माशी' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस क्रिटीक चॉयस का अवॉर्ड भी मिला था। एक्ट्रेस साल 2003 से ही बंगाली फिल्म जगत में डेब्यू कर चुकी थीं। वो अब तक 50 से अधिक फिल्मों में काम कर चुकी हैं। अभी उनकी 'मितिन माशी 2' रिलीज़ होने वाली है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »