28 Mar 2024, 21:34:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

प्रियंका के एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में 20 साल पूरे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 4 2020 3:36PM | Updated Date: Jul 4 2020 3:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड के साथ ही हॉलीवुड में कामयाबी का परचम लहरा चुकी प्रियंका चोपड़ा ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में 20 साल पूरे कर लिये हैं। प्रियंका चोपड़ा को वर्ष 2000 में मिस इंडिया वर्ल्ड के खिताब से नवाजा गया। इसके बाद उन्होंने पहले बॉलीवुड और बाद में हॉलीवुड में भी सफलता का परहचम लहराया। प्रियंका ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में 20 साल पूरे कर लिये हैं।
 
ऐसे में अब उनके ट्रिब्यूट में एक वीडियो बनाया गया है। इस वीडियो को खुद प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वीडियो में प्रियंका के मिस वर्ल्ड बनने से लेकर हॉलीवुड में जलवा बिखेरने तक सब कुछ दिखाया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा, ‘‘मनोरंजन के 20 साल पूरे। शुक्रिया और मेरे तमाम फैन्स को जिन्होंने मुझे इस अंदाज में ट्रिब्यूट दिया। मैं आप सभी से कभी मिलना चाहूंगी। मैं इस पल को आप सभी के साथ सेलिब्रेट करना चाहती हूं , जुड़े रहिए, शुक्रिया।’’  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »