19 Apr 2024, 10:46:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड की लीजेन्डरी कोरियोग्राफर सरोज खान ने लोगों को अपनी कोरियोग्राफी से मंत्रमुग्ध किया लेकिन वह ऋतिक रौशन की डांस शैली की कायल थीं। सरोज खान ने अपने चार दशक के सिने करियर के दौरान बॉलीवुड मे लगभग सभी बड़े स्टार को कोरियोग्राफ किया और अपनी कोरियोग्राफी से लोगों को दीवाना बनाया।
 
बॉलीवुड के माचो मैन ऋतिक रौशन की डांस शैली की सरोज खान कायल रही थी। सरोज ऋतिक के डांस की बहुत बड़ी फैन थीं। उन्हें पैदाइशी डांसर मानती थीं। सरोज ने ऋतिक के डांस के बारे में कहा था, ‘‘ऋतिक इतने परफेक्ट डांसर हैं कि कोरियोग्राफर को भी सोचने में समय लगता है कि उनसे क्या करवाएं। जब वह डांस करते हैं तो देखने वाले का मुंह खुला रह जाता है। मुझे उनमें कोई दोष नहीं दिखता। वो बॉर्न डांसर हैं। उन्हें किसी की जÞरूरत नहीं है। वो ख़ुद कर सकते हैं। ’’ 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »