28 Mar 2024, 23:23:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

नॉनडांसर्स को डांस कराना चुनौती मानती थी सरोज खान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 3 2020 7:50PM | Updated Date: Jul 3 2020 7:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अपने इशारों पर बॉलीवुड सितारों को नचाने वाली दिग्गज कोरियोग्राफर सरोज खान को नॉनडांसर्स को डांस कराने में अधिक मजा आता था और वह इसे चुनौती मानती थी। सरोज खान ने अपने चार दशक के सिने करियर के दौरान बॉलीवुड मे लगभग सभी बड़े स्टार को कोरियोग्राफ किया। सरोज खान कोशिश करती थी कि उनके हर गाने में एक सिग्नेचर स्टेप हो जिसे फैंस याद रखें। सरोज खान ने सनी देओल और संजय दत्त जैसे नॉनडांसर्स को भी डांस कराया।
 
सरोज खान ने एक बार कहा था - नॉन डांसर जिनको लोग रिजेक्ट कर चुके हैं कि ये तो डांस नहीं कर सकता है उनको नचाओ तो मजा ज्यादा आता है। जो बहुत अच्छे डांसर हैं जैसे गोविंदा, अक्षय कुमार, आमिर खान हैं ये सब बहुत अच्छा नाचते हैं। यदि मैंने संजय दत्त, सैफ अली खान को डांस कराया तो मुझे उसी में ज्यादा मजा आया। ये ज्यादा चुनौतीपूर्ण होता है। सनी अच्छा डांस करते हैं लेकिन डांस से डरते हैं लेकिन आप देखेंगे कि मैंने कैसे सनी को चालबाज और अंगरक्षक जैसी फिल्मों में डांस कराया। कोई यकीन नहीं करेगा कि ये सनी हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »