29 Mar 2024, 19:39:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड के दूसरे शो मैन कहे जाने वाले सुभाष घई दिग्गज कोरियोग्राफर सरोज खान के निधन से भावुक हो गये हैं। सरोज खान के निधन से बॉलीवुड इंडस्ट्री को गहरा सदमा लगा है। सेलेब्स सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इस बीच फिल्मकार सुभाष घई ने कहा कि यह मेरा पर्सनल लॉस है। मेरे पास बोलने के लिए कुछ भी शब्द नहीं है। 
 
सुभाष ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह कह रहे हैं, 'सरोज खान, मेरा सबसे बड़ा निजी नुकसान। मेरी सिनेमा यात्रा का एक अटूट महत्वपूर्ण भाग सरोज जी। भारतीय सिनेमा में क्लासिकल डांस को कायम रखने वाली आखिरी कड़ी सरोज खान। परिवर्तन आया है परिवर्तन आएगा, लेकिन सरोज खान नहीं आएंगी। हम सभी उनके विद्यार्थी बनकर ही मास्टर बने हैं। सिनेमा हमेशा उन्हें याद रखेगा हमेशा। मैं आगे क्या बोलूं कोई शब्द नहीं है मेरे पास। बस दुखी हूं मैं आज।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »