19 Apr 2024, 04:35:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

श्रद्धा कपूर ने किया खुलासा, कहा - नहाते समय करती हूं....

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 6 2020 12:10AM | Updated Date: Jun 6 2020 12:11AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। 'विश्व पर्यावरण दिवस' पर बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है, जिसके साथ उन्होंने पर्यावरण को बचाने के लिए अपनाए गए अपने तरीकों के बारे में बताया है। श्रद्धा कपूर ने तीन फोटोज का एक कोलाज शेयर किया है, जिसमें से एक में उनके हाथ में तांबे की बॉटल, एक में लकड़ी से बना टूथब्रश और एक में बाथरूम में रखी बकेट दिखाई दे रही है। इस फोटो के जरिए श्रद्धा ने बताया है कि वह नहाने के लिए बाथ-टब या शॉवर का इस्तेमाल ना करके बकेट का इस्तेमाल करती हैं, ताकि कम पानी खर्च हो सके। वहीं वह प्लास्टिक के ब्रश की जगह लकड़ी के ब्रश का इस्तेमाल करती हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »