19 Apr 2024, 11:30:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड की बोल्ड अभिनेत्री सनी लियोनी मुंबई को मिस कर रही है और भारत वापस आना चाहती है। सनी लॉकडाउन के बीच में ही अपने पति और बच्चों के साथ मुंबई से यूएस निकल गई थीं। उनका कहना था कि वो अपने बच्चों की सुरक्षा चाहती थीं। लेकिन अब एक बार फिर वो भारत वापस लौटना चाहती हैं। सनी अपने मुंबई के घर को बेहद मिस कर रही हैं और वो उसे छोड़कर बेहद दुखी भी हैं। सनी ने बताया कि जल्द से जल्द फ्लाइट से अपने पति और बच्चों के साथ वापस भारत आना चाहती हैं।
 
इसके अलावा सनी ने लॉकडाउन के बीच भारत से यूएस जाने का कारण भी बताया। सनी लियोनी ने यूएस पहुंचकर अपने बच्चों के साथ गार्डन की तस्वीर साझा की थी। जिसमें सनी लियोनी अपने बच्चों के साथ काफी खुश दिखाई दे रही थीं। सनी अक्सर अपनी फोटोज और वीडियोजÞ शेयर करती रहती हैं। फैंस उनकी हर पोस्ट को खूब पसंद भी करते हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »