मुंबई। अभिनेत्री शमा सिंकदर की कुछ तस्वीरें सामने आई है। इन तस्वीरों में शमा सिकंदर अपने घर की बालकनी में खड़े होकर मुंबई की पहली बारिश का मजा ले रही हैं। शमा सिकंदर फिल्म दिल तो पागल है के गाने अरे रे अरे क्या हुआ पर डांस करती हुई भी नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में शमा सिकंदर ने कैप्शन में लिखा है कि, अब मुंबई की पहली बारिश हुई है तो सफेद साड़ी में ये गाना तो बनता है।