24 Apr 2024, 00:45:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

सालों बाद भाग्यश्री ने खोला राज - बेटे के सामने ही यश चोपड़ा ने....

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 3 2020 12:05AM | Updated Date: Jun 3 2020 12:06AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। ब्लॉकबस्टर फिल्म 'मैंने प्यार किया' से डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस भाग्यश्री एक ऐसा ही नाम रहा है। अपनी पहली फिल्म से ही भाग्यश्री करोड़ों दिलों की धड़कन बन गई थीं। 'मैंने प्यार किया' में अपने मासूम और प्यार भरे किरदार से उन्होंने दर्शकों के बीच एक अलग पहचान हासिल की। हालांकि, इसके बाद वह बॉलीवुड से दूर हो गई जबकि उस दौरान कई बड़ी फिल्मों का ऑफर उनके पास है।
 
भाग्यश्री ने पिंकविला से बातचीत करते हुए बताया कि एक बार यश चोपड़ा ने उन्हें बेटे अभिमन्यू के सामने बेवकूफ लड़की कहकर बुलाया था। दरअसल, कुछ साल पहले भाग्यश्री बेटे अभिमन्यु दासानी के साथ यश चोपड़ा से मिलने गई थीं। भाग्यश्री ने कहा, 'यश अंकल ने मेरे बेटे से कहा कि ये तुम्हारी मां है न, वह इंडस्ट्री की सबसे बेवकूफ लड़की थी।'
 
भाग्यश्री बताती हैं कि मैंने उस दौर में कई बड़ी फिल्में रिजेक्ट कीं। यश अंकल मेरे साथ काम करना चाहते थे और मैं हर बार उन्हें मना कर देती थी। यही वजह थी कि यश अंकल मुझसे नाराज थे। भाग्यश्री के मुताबिक जिस दौरान उन्हें सफलता मिली उस समय उसके पति और परिवार के बाकी लोग नहीं चाहते थे कि वो फिल्मों में काम करें। इसलिए उन्होंने प्रोफेशनल लाइफ को पीछे छोड़ पर्सनल लाइफ को ज्यादा समय दिया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »