29 Mar 2024, 11:58:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

स्टार्टअप कंपनी शुरू करने वालों की मदद करेंगे विद्युत जामवाल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 31 2020 12:20PM | Updated Date: May 31 2020 12:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड के माचो मैन विद्युत जामवाल स्टार्टअप बिजनेस शुरू करने वाले लोगों की मदद करने के लिये आगे आये हैं। लॉकडाउन से पहले कई लोग बिजनेस के दुनिया में कदम रखने वाले थे या जिनकी स्टार्टअप कंपनी थी, उनके सामने फिलहाल इंतजार के अलावा कोई रास्ता नहीं था। ऐसे में विद्युत जामवाल उनकी हिम्मत बढ़ाने के लिए आगे आए हैं। वह आर्थिक तौर पर लोगों को मजबूत बनाना चाहते हैं, इसलिए सोशल मीडिया पर विद्युत ने एक पहल शुरू की है, जिसका नाम है 'गुडविल फॉर गुड'। विद्युत जामवाल का कहना है कि वह आज जिस मुकाम पर हैं, वह दर्शकों की वजह से हैं।
 
उनके जरिए ही नाम कमाया है। अब उनकी बारी है कि वह इसे लौटा सकें। विद्युत  ने कहा कि लॉकडाउन में निराश होने की जरूरत नहीं है। यह समय है नए विचारों को अपने मस्तिष्क में लाने का है। जो अपना स्टार्ट-अप शुरु कर रहे हैं, या जिनका व्यवसाय है, वह उनके प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल अपने प्रोडक्ट या सर्विसेस के प्रमोशन के लिए कर सकते हैं।उन्होंने कहा कि अगर उन्हें उनके प्रोडक्ट में यकीन होगा, तो वह उसे मुफ्त में प्रमोट करेंगे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »