20 Apr 2024, 22:03:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

इस खूबसूरत अभिनेत्री ने 46 साल में पहली बार खाया मां के हाथ का खाना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 30 2020 12:28PM | Updated Date: May 30 2020 12:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बॉलीवुड एक्ट्रेस ट्विकंल खन्ना लॉकडाउन के चलते घर में वक्त बिता रही हैं। वह अपने बच्चों और मां के साथ लॉकडाउन को काफी एन्जॉय कर रही हैं। वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं और अपने बच्चों के साथ की तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। इतना ही नहीं वह अपने हाथ से बनाए गए खाने की भी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। कुछ घंटे पहले भी उन्होंने एक बाउल में रखे फ्राइड राइस की तस्वीर शेयर की।

ट्विकंल खन्ना ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए इसके कैप्शन में बताया कि उन्होंने पहली बार अपनी मां डिंपल कपाड़िया के हाथ का बना खाना खाया है। उन्होंने लिखा, ‘मेरी मां को 46 साल लगे, एक महामारी हुई, लॉकडाउन हुआ तब जाकर उन्होंने मेरे लिए कुछ खाना बनाया। इस फ्राइड राइस से मुझे समझ में आया कि लोग ‘मां के हाथ का खाना’ क्यों चाहते हैं।’ ट्विकंल के इस खुलासे हर कोई हैरान है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »