25 Apr 2024, 00:05:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

अक्षय कुमार ने बहन को कोरोना से बचाने के लिए उठाया ऐसा कदम कि....

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 30 2020 12:00AM | Updated Date: May 30 2020 12:01AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने अपनी बहन अलका भाटिया और बच्चों को कोरोना वायरस से बचाने के लिए मुंबई से दिल्ली भेजने के लिए पूरी फ्लाइट बुक कर ली। एक वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई से दिल्ली जाने वाली एक फ्लाइट ऐसी रही, जिसमें सबसे कम लोगों ने ट्रैवल किया। इस फ्लाइट में जिन लोगों ने सफर किया उसमें अक्षय की बहन अलका और उनके बच्चों का नाम शामिल है।
 
हाल ही में एक बिजनेसमैन ने भी भोपाल से दिल्ली के लिए जाने वाली एक फ्लाइट की सारी सीटें अपनी बेटी और उसके बच्चों के लिए बुक कराईं थीं। बता दें कि देश में कोरोना वायरस से पीड़ित मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। जिसके चलते देश में लॉकडाउन को 31 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है। भारत में कोरोना के मरीजों की संख्या 165799 हो गई है। वहीं, इस संक्रमण की चपेट में आने से अब तक 4706 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 71105 लोग ठीक हो गए हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »