19 Apr 2024, 06:56:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

तापसी ने घर में करवाया ऐसा फोटोशूट की हो गई ट्रोल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 27 2020 12:16AM | Updated Date: May 27 2020 12:17AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। हाल ही में एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने मुंबई में अपने घर पर ही एक फैशन मैगजीन के लिए फोटोशूट करवाया है। इस फोटोशूट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। उनके प्रशंसक तो उनकी तारीफ कर रहे हैं। वहीं कुछ लोगों यह फोटो अच्छी नहीं लगी और उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। यूजर्स इन फोटोज को देखकर ओवरटाइम ड्यूटी करने पर लग गए हैं। कई लोग एक्ट्रेस को आत्मनिर्भर कहकर निशाना साध रहे है। इस प्रकार सोशल मीडिया पर यूजर्स कई प्रकार के कमेंट कर रहे है।
 
यह फोटोशूट एक स्टाइलिस्ट देवकी भट्ट ने किया है। देवकी भट्ट रिश्ते में तापसी पन्नू की भाभी लगती है। तापसी ने बालों को संवारने का काम और अपना मेकअप खुद किया है। तापसी मुंबई में अपनी भाभी देवकी भट्ट और अपनी बहन शगुन के साथ सेल्फ क्वारंटीन में रह रही हैं। मुसीबत के इस समय में वह अकेली नहीं हैं। घर में रहने एक साथ उन सबके काम आपस में बंटे हुए हैं।
 
इस साल की शुरुआत में ही उनकी एक फिल्म 'थप्पड़' रिलीज हो चुकी है। अब वह विनिल मैथ्यू के निर्देशन में बन रही फिल्म 'हसीन दिलरूबा' में नजर आएंगी। इसके अलावा वह रश्मी राकेट, जैस भाईजोरदार, बंटी और बबली 2 में अहम भूमिका निभाएंगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »