29 Mar 2024, 11:44:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

दीपिका पादुकोण ने बताया रणवीर सिंह को Cutie, शेयर किया KISS करते हुए वीडियो

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 25 2020 11:38AM | Updated Date: May 25 2020 11:38AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लॉकडाउन के चलते आम जानता की तरह सेलेब्स भी घर पर समय बिता रहे हैं। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की जोड़ी ने जिस तरह लोगों को सिल्वर स्क्रीन पर अपनी केमिस्ट्री से इंप्रेस किया वैसे ही इनके क्यूट फोटोज़ और वीजियोड़ उनका असल जिंदगी में मनोरंजन करते हैं। दीपिका और रणवीर दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। हाल ही में दीपिका पादुकोण ने एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वह रणवीर का फेस पकड़कर उन्हें किस करती नजर आ रही हैं।

वीडियो शेयर करते हुए दीपिका लिखती हैं कि रणवीर तुम्हारा चेहरा सबसे क्यूट है और इसे आसानी से पकड़कर दबाकर किस किया जा सकता है। आपको बता दें कि दोनों ही लॉकडाउन के बीच एक साथ क्वॉलिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। इससे पहले भी दोनों के कई फोटोज़ और वीडियोज़ सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। इसमें जिम वर्कआउट से लेकर कुकिंग करने के फोटोज़ शामिल थे।

एक्टर रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर कई फोटोज शेयर की थीं, जिसमें दीपिका पिज्जा बनाते देखी गई थीं। रणवीर ने लिखा था कि आज तो मैं दीपिका के हाथ के बड़े-बड़े पिज्जे खाऊंगा। इसके बाद उन्होंने दीपिका के पिज्जा बनाते हुए की कई फोटोज और क्लिप्स शेयर कीं। उन्होंने दीपिका पादुकोण को ‘चीजी लवर’ बताया था।

इसके अलावा रणवीर ने दीपिका के साथ एक प्यारी फोटो शेयर की थी। इस फोटो में दोनों डिज्नी करेक्टर्स मिकी और मिनी माउस बने हुए थे। इंट्रेस्टिंग बात ये है कि रणवीर जो मिकी बने हैं उनका पेट बहुत बाहर था। रणवीर ने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा था कि दिल का रास्ता पेट से होकर जाता है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »