20 Apr 2024, 05:05:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

रामायण में सुग्रीव का रोल करने वाले श्याम सुंदर कलानी का निधन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 9 2020 4:28PM | Updated Date: Apr 9 2020 4:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। लोकप्रिय सीरियल 'रामायण' में सुग्रीव का किरदार निभाने वाले श्याम सुंदर कलानी का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि श्याम सुंदर कलानी काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। श्याम सुंदर कलानी के एक्टिंग करियर की शुरुआत रामायण से ही हुई थी। उनके निधन पर राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल और लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी ने शोक जताते हुए ट्वीट किया है।

अरुण गोविल ने ट्विटर पर श्याम सुंदर के निधन पर शोक जताया और लिखा, 'मिस्टर श्याम सुंदर के निधन की खबर सुनकर दुखी हूं. उन्होंने रामानंद सागर की रामायण में सुग्रीव का किरदार निभाया था। बहुत अच्छी शख़िसयत और सज्जन व्यक्ति। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।’ 

लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी ने भी ट्विटर पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा, ‘हमारे सहयोगी श्याम सुंदर कलानी के आकस्मिक निधन को सुनकर बहुत दुख और खेद है, जिन्होंने रामायण में हमारे साथ सुग्रीव और बाली की भूमिका निभाई थी. भगवान उनकी आत्मा को शांति दें और उनके परिवार को अपूरणीय क्षति का सामना करने की शक्ति दें।’ 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »