28 Mar 2024, 23:10:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

एक एपिसोड के लेती है 8 लाख रुपए, अब घर में लगाती दिखी पोछा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 8 2020 12:04AM | Updated Date: Apr 8 2020 12:04AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। कोरोना वायरस पूरी दुनिया में काफी तेजी से फैल रहा है। यही वजह है कि फिलहाल भारत को 21 दिनों के लिए यानी 14 अप्रैल तक लॉक डाउन कर दिया है। इस बीच कनिका मान की कुछ तस्‍वीरें सामने आई है जो सोशल मीडिया पर सामने आई है। तस्‍वीरों में अभिनेत्री अपने घर में पोछा लगाती हुई नजर आई और इस अभिनेत्री ने लोगों को कुछ एक नई टिप्स दी जो फिलहाल सोशल मीडिया पर भी काफी तेजी से वायरल हो रही है। दरअसल हम टीवी की जानी मानी और चुलबुली एक्ट्रेस कनिका मान के बारे में बात कर रहे हैं। कनिका मान फिलहाल 'गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा' सीरियल में काम कर रही हैं और इस सीरियल में इनकी एक्टिंग देख लोग भी काफी खुश हो हो गए हैं। वैसे कनिका मान टीवी इंडस्ट्री के साथ-साथ पंजाबी सिनेमा में भी काम कर चुकी हैं। वहीं इन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी काम कर लिया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कनिका मान एक एपिसोड करने के लिए मेकर्स के ऊपर 8 लाख रुपए चार्ज करती हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »