29 Mar 2024, 11:58:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुम्‍बई। देश में कोरोना वायरस के कारण 21 दिन का लॉकडाउन हुआ है तब से ये दोनों सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव हैं। इस बीच दीपिका ने भी सोशल मीडिया पर लॉकडाउन के दौरान एक सीरीज चला रखी है। हाल में दीपिका ने अपनी लेटेस्ट इंस्टाग्राम स्टोरी फैन्स के साथ शेयर करते हुए बताया है कि उनके पति रणवीर सिंह बिल्ली हैं। उन्होंने रविवार सुबह यह स्टोरी शेयर करते हुए लिखा, 'बिल्लियां अपना लगभग 70 पर्सेंट टाइम सोते हुए गुजारती हैं। इसलिए रणवीर सिंह अब एक बिल्ली हैं।'
 
बता दें कि इससे पहले दीपिका ने रणवीर सिंह का सोते हुए एक फोटो भी शेयर किया था। इस फोटो में रणवीर के माथे पर 'हसबैंड' लिखा हुआ लेबल चिपका हुआ था। दीपिका के शेयर किए इस फोटो को लोगों ने काफी पसंद किया था। वैसे सोशल मीडिया से इतर रणवीर और दीपिका हाल में कोरोना पीड़ितों के लिए डोनेशन दिए जाने के लिए भी खबरों में थे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »