24 Apr 2024, 07:20:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

फिल्म 'हेरा फेरी 3' पर सुनील शेट्टी ने किया बड़ा खुलासा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 3 2020 1:15AM | Updated Date: Apr 3 2020 1:15AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुम्‍बई। बता दें कि प्रियदर्शन निर्देशित फिल्म हेरा फेरी के दो पार्ट आ चुके हैं। बॉलीवुड की कुछ चुनिंदा कॉमेडी फिल्मों में आज भी हेरा फेरी का नाम ऊपर आता है। फिल्म के किरदार से लेकर इसके डॉयलॉग तक सब लोगों को तुरंत याद आ जाते हैं। यही इस सीरीज की सफलता भी रही है। अब इसके तीसरे पार्ट को लेकर चर्चा तेज है। दोनों पार्ट का हिस्सा रहे सुनील शेट्टी कहते हैं, 'हेरा फेरी 3 जरूर आएगी। तीसरे पार्ट में भी मैं, अक्षय और परेश रावल होंगे। हमारे किरदार का नाम भी वही होगा, जो अब सबकी जुबान पर है।' बता दें कि इस फिल्म ने हाल ही में 20 साल पूरे किए हैं।
 
इस फिल्म का दूसरा पार्ट फिर हेरा फेरी नाम से आया था। यह भी जबरदस्त कॉमेडी फिल्म थी। बीच में इसके तीसरे पार्ट के आने की अटकलें रहीं पर अब आधिकारिक रूप से इस पर सुनील शेट्टी का बयान आया है। सुनील शेट्टी ने कहा, 'बिल्कुल। तीसरा पार्ट तय है। बाबू भइया, श्याम और राजू के साथ तो उम्र के किसी पड़ाव पर कुछ भी हो सकता है। पर, यह फिल्म तो आएगी।' साल 2000 में आई प्रियदर्शन की इस फिल्म ने लोगों का खूब मनोरंजन किया और बॉक्स आॅफिस पर भी धमाल मचाया।
 
फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल लीड रोल में थे। मंगलवार 31 मार्च को फिल्म 'हेराफेरी' के 20 साल पूरे हुए हैं। फिल्म 'हेराफेरी' की स्टारकास्ट में भी बदलाव किया गया था। पहले इस फिल्म में अक्षय कुमार, संजय दत्त, परेश रावल और करिश्मा कपूर को फाइनल किया गया था लेकिन बाद में यह स्टारकास्ट बदली गई।
संजय कोर्ट केस के चक्कर में फिल्म नहीं कर पाए और रोल सुनील शेट्टी को मिला था। अक्षय के साथ रंभा का गाना 'हेराफेरी' मलयालम फिल्म 'रामजी राव स्पीकिंग' का रीमेक था और यह अक्षय  की पहली कॉमिडी फिल्म थी। इस फिल्म में अक्षय और रंभा का गाना 'मुझसे मिलती है' होना था लेकिन जब फिल्म रिलीज हुई तो रंभा फिल्म में नहीं थी और गाना भी फिल्म में नहीं था। 
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »