28 Mar 2024, 14:35:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

तनीषा ने अपने जीजाजी से की इस चीज की मांग, काजोल ने दिया जवाब

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 3 2020 1:12AM | Updated Date: Apr 3 2020 1:12AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुम्‍बई। बॉलीवुड एक्ट्रेस तनीषा मुखर्जी फिल्मी दुनिया से दूर हैं, लेकिन अपनी बोल्ड तस्वीरों के चलते सुर्खियों में रहती हैं। तनीषा अक्सर फैन्स के लिए अपनी तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। जहां एक तरफ पूरा देश लॉकडाउन है। 

बही बॉलीवुड स्टार अजय देवगन का 2 अप्रैल को बर्थडे था। इस मौके पर उनकी फैमिली और फ्रेंड्स ने उन्हें विश किया है। कोरोना लॉकडाउन के चलते वह अपने घर पर हैं। इस बीच उनकी साली तनीषा मुखर्जी ने उनके लिए पोस्ट करते हुए केक की मांग कर दी। काजोल की बहन तनीषा मुखर्जी ने अपने जीजाजी अजय देवगन के बर्थडे पर उनको विश किया। 

उन्होंने अजय देवगन की एक पुरानी पोस्ट डाली। इसमें वह उन्हें केक खिला रही हैं। इस फोटो के साथ उन्होंने अजय को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। तनीषा ने एक और पोस्ट डाला। इस पोस्ट में वह यलो ड्रेस और ब्लॉन्ड हेयर में दिखाई दे रही हैं।

इसके साथ उन्होंने लिखा है कि वह जीजाजी (अजय) के बर्थडे केक का इंतजार कर रही हैं। काजोल ने दिया जवाब-तनीषा की बहन काजोल ने उनको मजेदार जवाब दिया। पहले तो उनको हे ब्लॉन्डी लिखा। साथ में हंसता हुआ इमोजी भी है। इसके बाद केक का इमोजी बनाकर लिखा कि वर्चुअल केक भेज रही हूं।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »