19 Apr 2024, 19:10:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

ऋचा और अली ने शादी के लिए कोर्ट में रजिस्ट्रेशन के लिए किया अप्लाई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 29 2020 1:20AM | Updated Date: Feb 29 2020 1:20AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढा और अली फजल शादी की खबरों को लेकर पिछले लंबे समय से सुर्खियों में है। अब इन अफवाहों पर विराम लग गया है क्योंकि खबरें आ रही हैं कि दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया है। ताजा रिपोर्ट की मानें तो दोनों सितारों ने मैरिज रजिस्ट्रेशन के लिए अप्लाई किया है। दोनों इसी साल अप्रैल के आखिरी सप्ताह में शादी के बंधन में बंध जाएंगे। दोनों स्टार के प्रवक्ता के अनुसार, दोनों ने मुंबई के एक कोर्ट में शादी के रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन दे दिया है। प्रवक्ता ने कहा कि फिलहाल सिर्फ शादी के रजिस्ट्रेशन के लिए तारीख ली गई है। उन्होंने आगे कहा कि जोड़ी अप्रैल के अंतिम सप्ताह में आधिकारिक रजिस्ट्रेशन कराने को लेकर प्रयासरत हैं, इसके बाद ही समारोह कार्यक्रम होगा। हम बस इतना कह सकते हैं कि यह एक खुशी का अवसर है।
 
इन दिनों दोनों सेलिब्रिटी अपने-अपने काम में व्यस्त हैं। दोनों 31 मार्च तक अपना शूटिंग शेड्यूल पूरा कर शादी की तैयारियों में जुट जाएंगे। दोनों सितारों के फैंस बेसब्री से उनकी शादी का इंतजार कर रहे हैं। बताते चलें कि ऋचा और अली 2013 से एक-दूसरे को जानते हैं। 2015 से दोनों रिलेशनशिप में हैं। 2017 में 74वां वेनिस फिल्म फेस्टिवल के दौरान दोनों ने अपने रिलेशन की बात पब्लिक की थी। अली और ऋचा साथ में दो फिल्में कर चुके हैं, जिसमें फुकरे (2013) और फुकरे रिटर्न्स (2017) शामिल हैं।  दोनों सोशल मीडिया पर अक्सर एक-दूसरे के प्रति अपना प्यार जताते नजर आते हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »