20 Apr 2024, 16:54:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

निक जोनस ने बड़ती उम्र पर दिया बड़ा बयान, बोले- ' It’s Cool...'

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 28 2020 12:59AM | Updated Date: Feb 28 2020 12:59AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस ने अपनी लाइफ को लेकर बड़ा बयान दिया है। हाल ही में निक जोनस ने अपनी शादीशुदा जिंदगी और प्रियंका से उम्र के फासले को लेकर कड़ा जवाब दिया है। मालूम हो कि प्रियंका चोपड़ा सिंगर निक जोनस से उम्र में 10 साल बड़ी हैं। इस समय निक 27 वर्ष है और प्रियंका 37 साल की। हाल ही में निक सिंगिंग रिएलिटी शो 'द वॉयस' के चलते चर्चा में थे। इस शो में निक जोनस जज के तौर पर दिखाई दिए थे। निक के अलावा इस शो को कैली क्लार्कसन भी जज करते हुए नजर आ रहे हैं। निक जोनस और कैली क्लार्कसन अच्छे दोस्त भी हैं। सिंगिंग रिएलिटी शो 'द वॉयस' के मंच पर ये दोनों एक दूसरे की टांग खिंचाई भी करते दिखाई देते है।

इस दौरान मजाक-मजाक में जज कैली क्लार्कसन ने निक से पूछा 'मेरी उम्र 37 साल है, आपकी तो शायद 27 है ना?' मजाक- मस्ती में कही बात निक समझ गए और कैली को को कहने लगे कि 'तुम आखिर क्या कहना चाहते हो?' इसके बाद निक ने कहा- 'मेरी पत्नी प्रियंका चोपड़ा 37 साल है और मुझे इससे किसी तरह की दिक्कत नहीं है। मैं इसको लेकर काफी कूल हूं।' निक जोनस का ये जबरदस्त बयान उनके फैंस को बहुत पसंद आ रहा हैं। वैसे आपको बता दें, प्रियंका चोपड़ा एक बार नहीं बल्कि कई बार इस विषय पर बात कर चुकी है। मालूम हो कि सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस काफी पसंद की जाती है। बता दें, हाल ही में प्रियंका चोपड़ा  एक इवेंट के सिलसिले में मुंबई आई थी। दो दिन यहां रहने के बाद फिर से उन्होंने ने अमेरिका के लिए उड़ान भरी।      

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »