29 Mar 2024, 04:35:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

सोशल मीडिया पर करीना ने साझा किया अपना फिटनेस सीक्रेट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 27 2020 12:08AM | Updated Date: Feb 27 2020 12:08AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड की बेबो करीना कपूर खान ने फैंस के लिए अपना फिटनेस सीक्रेट साझा किया है। एक रिपोर्ट के अनुसार, वर्कआउट के अलावा करीना का मानना है कि जीवन के प्रति सकारात्मक रवैया और स्वस्थ नजरिया के साथ अच्छा खाना स्वस्थ रहने का सबसे अच्छा तरीका है। बेबो के नाम से भी लोकप्रिय अभिनेत्री करीना ने खुलासा किया कि वह अपने दिन की शुरुआत नींबू मिले एक ग्लास गर्म पानी करती हैं। इसके बाद नाश्ते में वह पोहा या उपमा लेती हैं। अभिनेत्री जंक फूड खाने से बचती हैं और घर में बना खाना ही दोपहर के खाने और रात के खाने में लेती हैं। वह दिन का अपना आखिरी खाना रात को 8 बजे तक ले लेती हैं। वहीं व्यायाम में करीना पिलेट्स करती हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »