28 Mar 2024, 23:28:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

शिल्पा शेट्टी की बेटी ढेर सारी खुशियां लेकर आई है : शमिता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 26 2020 3:21PM | Updated Date: Feb 26 2020 3:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अभिनेत्री शमिता शेट्टी आजकल बेहद खुश हैं और इसके पीछे की वजह हाल ही में उनके घर आईं नन्हीं मेहमान हैं। शमिता की बहन शिल्पा शेट्टी अभी कुछ ही दिनों पहले सरोगेसी की मदद से दोबारा मां बनीं। शमिता ने इस बारे में कहा, मैं दोबारा मासी बनने के चलते बेहद उत्साहित हूं। समीशा खुशियों का खजाना है, वह परिवार में ढेर सारी खुशियां लेकर आई है।
 
शिल्पा को हमेशा से ही एक बेटी की चाह थी। मैं उनके लिए बहुत खुश हूं। पिछले हफ्ते महाशिवरात्रि के मौके पर शिल्पा ने ऐलान किया कि सरोगेसी की मदद से वह और उनके बिजनेसमैन पति राज कुंद्रा ने अपने परिवार में एक बच्ची का स्वागत किया है। बच्ची का नाम उन्होंने समीशा रखा है। इनका एक बेटा भी है जिसका नाम वियान है। वियान का जन्म मई, 2012 में हुआ था। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »