20 Apr 2024, 10:22:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

अपने रचित गीतों से लोगों को मंत्रमुग्ध किया इंदीवर ने

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 26 2020 1:22PM | Updated Date: Feb 26 2020 1:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड में इंदीवर का नाम एक ऐसे गीतकार के तौर पर याद किया जाता है जिन्होंने अपने रचित गीतों से लोगों को तीन दशक तक मंत्रमुग्ध किया। श्यामलाल बाबू राय उर्फ इंदीवर का जन्म उत्तर प्रदेश के झांसी में 1924 मे हुआ था। बचपन से ही वह गीतकार बनने का सपना देखा करते थे और अपने इसी सपने को पूरा करने के लिये वह मुंबई आ गये। बतौर गीतकार सबसे पहले 1946 में प्रदर्शित फिल्म..डबल क्रास..में उन्हें काम करने का मौका मिला लेकिन फिल्म की असफलता से वह कुछ खास पहचान नही बना पाये।
 
अपने वजूद को तलाशते इंदीवर को गीतकार के रूप में पहचान बनाने के लिये लगभग पांच वर्ष तक फिल्म इंडस्ट्री में संघर्ष करना पड़ा। इस दौरान उन्होंने कई बी और सी ग्रेड की फिल्में भी की। वर्ष 1951 में प्रदर्शित फिल्म ..मल्हार ..की कामयाबी से वह गीतकार के रूप में कुछ हद तक वह अपनी पहचान बनाने मे सफल हो गये। इस फिल्म का गीत बड़े अरमानों से रखा है बलम तेरी कसम ..श्रोताओं के बीच आज भी लोकप्रिय है। वर्ष 1963 मे बाबूभाई मिस्त्री की संगीतमय फिल्म..पारसमणि.. की सफलता के बाद इंदीवर शोहरत की बुंलदियों पर जा पहुंचे।
 
इंदीवर की जोड़ी निर्माता-निर्देशक मनोज कुमार के साथ बहुत जमी ।मनोज कुमार ने सबसे पहले  उनसे फिल्म उपकार के लिये गीत लिखने की पेशकश की। कल्याणजी आनंद जी के संगीत निर्देशन में उपकार के लिये इंदीवर ने ..कस्मेवादे प्यार वफा ..जैसे दिल को छू लेने वाले गीत लिखकर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया।
 
इसके अलावा मनोज कुमार की फिल्म पूरब और पश्चिम के लिये भी उन्होंने ने दुल्हन चली वो पहन चली और कोई जब तुम्हारा हृदय तोड़ दे जैसे सदाबहार गीत लिखकर अलग ही समां बांधा। वर्ष 1970 मे विजय आनंद निर्देशित फिल्म ..जानी मेरा नाम ..में नफरत करने वालों के सीने में प्यार भर दूं.पल भर के लिये कोई मुझे प्यार कर ले जैसे रूमानी गीत लिखकर इंदीवर ने श्रोताओं का दिल जीत लिया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »