29 Mar 2024, 18:27:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

कटरीना और प्रियंका ने शेयर की फोटो, कटरीना ने कहा- साथ में करते थे...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 26 2020 1:19AM | Updated Date: Feb 26 2020 1:44AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने भारत में बॉलीवुड और हॉलीवुड इंडस्ट्री कई शानदार की है। वह इस समय अपने पति निक जोनस के साथ अमेरिका में ही रहती हैं। और जब भी प्रियंका भारत आती हैं तो उन्‍होंन की सभी तस्वीर, हर वीडियो वायरल भी होती है और खूब पसंद भी की जाती है। इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला है। दरअसल प्रियंका चोपड़ा कुछ दिन  के लिए इंडिया आई थीं। उन्होंने वहां एक्ट्रेस कटरीना कैफ के साथ क्वालिटी टाइम भी स्पेंड किया।
 
अब क्योंकि प्रियंका खुद कैटरीना के घर गई थीं, तो फैंस भी दोनों की फोटो देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब इस मामले ना तो कैटरीना ने निराश किया और ना ही प्रियंका ने। कैटरीना कैफ ने प्रियंका चोपड़ा के साथ अपनी एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की। फोटो के साथ कैटरीना लिखती हैं 'एक छोटी सी मेकअप पार्टी। हमारे कथक के दिनों से लेकर आज तक, तुम्हारे साथ हमेशा मजा आता है'। वहीं प्रियंका चोपड़ा ने भी यही तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- इन मेकअप सामान के लिए शुक्रिया।
 
ये सारे प्रोडक्ट बेहतरीन हैं। मुझे तुम पर गर्व है'। अब बता दें, कैटरीना कैफ ने खुद का एक मेकअप ब्रैंड लॉन्च किया है। उन्होंने उसी ब्रैंड के कुछ प्रोडक्ट प्रियंका चोपड़ा को गिफ्ट किए हैं। अब कटरीना और प्रियंका की बॉन्डिंग कितनी मजबूत है, इसे इसी बात से समझा जा सकता है कि जब लोगों ने ग्रैमी अवॉर्ड्स 2020 में प्रियंका चोपड़ा की डीप नेक ड्रेस पर विवाद खड़ा किया था,तब कटरीना ने उनका बचाव किया था।
 
कटरीना ने बातचीत में कहा था 'मुझे ईमानदारी से कोई आइडिया नहीं है कि प्रियंका की आउटफिट को लेकर लोग क्या कह रहे हैं लेकिन मैंने उस आउटफिट को देखा था और वे खूबसूरत लग रही थीं'। वर्क फ्रंट की बात करें तो कटरीना कैफ रोहित शेट्टी की फिल्म सूर्यवंशी में अक्षय कुमार के अपोजिट काम करती दिखेंगी। वहीं प्रियंका चोपड़ा राजकुमार राव के साथ एक फिल्म करने जा रही हैं। उनकी आखिरी बॉलीवुड फिल्म द स्काई इज पिंक थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर औसत कमाई की थी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »