19 Apr 2024, 03:57:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

मीका सिंह की मैनेजर ने किया सुसाइड, दुखी पॉप सिंगर ने किया...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 23 2020 12:59PM | Updated Date: Feb 23 2020 1:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह की मैनेजर सैम्या खान ने मुंबई के अंधेरी में नींद की गोलियां खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। वर्सोवा पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक राघवेंद्र ठाकुर ने बताया कि सौम्या खान मीका सिंह के अंधेरी स्थित चार मंजिला बंगले की पहली मंजिल के स्टूडियो में रहती थी। पुलिस ने बताया कि हमें इस मामले में किसी साजिश की आशंका नजर नहीं आती है और दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया गया है। अब अपनी मैनेजर की मौत पर मीका ने ट्वीट किया है और उनकी मौत पर शोक व्यक्त की है। 
मीका सिंह ने सौम्या की एक तस्वीर शेयर करते हुए अपनी पोस्ट में लिखा- वाहेगुरू जी का खालसा वाहेगुरू जी की फतेह।
 
ये बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि हमारी प्यारी सौम्या खान अब इस दुनिया में नहीं रहीं। उन्होंने बहुत कम उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है और वह अपने पीछे ढेरों खूबसूरत यादें छोड़ गई हैं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। मैं उनके पति और परिवार को सांत्वना देता हूं। खबर मुताबिक सौम्या का शरीर अंतिम संस्कार के लिए उनके परिवार को सौंप दिया गया है। उनका अंतिम संस्कार पंजाब में किया जाएगा। वर्सोवा पुलिस स्टेशन के सीनियर इंस्पेक्टर राघवेंद्र ठाकुर ने बताया, "ये घटना 2 फरवरी को हुई। हमें इस मामले में कोई घपला नजर नहीं आ रहा है और हमने दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज कर लिया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »