29 Mar 2024, 04:31:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

एक नए अंदाज में डिजिटल दुनिया डेब्यू करने आ रही है करिश्मा कपूर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 23 2020 1:52AM | Updated Date: Feb 23 2020 1:52AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री करिश्मा कपूर डिजिटल दुनिया में डेब्यू करने को तैयार है। करिश्मा कपूर डिजिटल दुनिया में डेब्यू की शुरूआत ऑल्ट बालाजी के शो से करने जा रही है। इसमें वह मुख्य भूमिका निभा रही हैं। यह वेब शो माताओं की रोलरकोस्टर यात्रा को स्क्रीन पर लाएगा। इसका एक नया पोस्टर जारी किया गया है। इस शो में करिश्मा के अलावा डिनो मोरिया, संजय सूरी, संध्या मृदुल, शिल्पा शुक्ला, श्रुति सेठ और तिलोतमा शोम की अहम भूमिका है।
 
करिश्मा कोहली के निर्देशन में बनी वेब सीरीज मेंटलहुड में करिश्मा मीरा शर्मा के तौर पर अपना डिजिटल डेब्यू कर रही हैं। निर्माताओं ने नए पोस्टर को जारी करते हुए लिखा है, ‘पेरेंटिंग बन जाएगी एक रेस, तब होगा ही मेंटल हुड वाला क्रेज!’ वेब-सीरीज उन माताओं की जर्नी का प्रदर्शन करेगी जो अपने बच्चों की परवरिश करने के लिए बड़ी मेहनत करती हैं। मल्टी-टास्किंग एक आदत बन जाती है और लगातार चिंता और अपराध बोध उनकी प्रकृति बन जाती है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »