24 Apr 2024, 13:16:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

44 की उम्र में दूसरी बार मां बनीं शिल्पा शेट्टी, शेयर की ये तस्‍वीर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 21 2020 12:34PM | Updated Date: Feb 21 2020 12:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अभिनेत्री शिल्‍पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा दूसरी बार माता-पिता बन गये हैं। इस दंपति ने शुक्रवार को इस बात की जानकारी दी कि घर में बेटी का आगमन हुआ है। यह जोड़ी सेरोगेसी के जरिये पेरेंट्स बनी है। दोनों न 15 फरवरी को अपने घर में नन्‍ही परी का स्‍वागत किया।
 
इतना ही नहीं, शिल्पा ने अपनी बच्ची की पहली फोटो शेयर की और उसका नाम “समीशा” रखा। बच्ची का जन्म 15 फरवरी 2020 को हुआ था। यह शिल्पा और राज कुंद्रा का दूसरा बच्चा है। शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा 22 नवंबर 2009 को  शादी के बंधन में बंध गए थे। साल  21 मई  2012को बेटे विहान राज कुंद्रा का जन्म हुआ था।
 
शिल्पा और राज ने उसका नाम ’समीशा’ रखा। संस्कृत में ”सा ” मतलब “प्राप्त करना होता है” और ” मिशा ” एक रशिअन शब्द है जिसका मतलब “ईश्वर के समान व्यक्ति ” होता है। इस खबर ने शिल्पा, राज और वयान की जिंदगी में खुशियां ला दीं क्योंकि वे घर में एक जूनियर ‘एसएसके’ का स्वागत करने के लिए बहुत ज्यादा खुश है।
 
शिल्पा की पहली संतान, अभिनेत्री अक्सर अपने बेटे विहान के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। अब सरोगेसी के जरिए समिशा के जन्म के साथ ही राज और शिल्पा दूसरी बार माता-पिता बन गए हैं। शिल्पा ने अपनी जन्मी नन्हीं परी की उंगली पकड़े उसकी पहली तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की और कैप्शन दिया –|| Om Shri Ganeshaya Namah ||
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »