29 Mar 2024, 18:41:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

गुंजन सक्सेना द कारगिल वॉर देखने को उत्साहित हैं सोनम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 21 2020 11:35AM | Updated Date: Feb 21 2020 11:35AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर फिल्म ‘गुंजन सक्सेना- द कारगिल वॉर’ देखने के लिये उत्साहित हैं। बोनी कपूर और श्रीदेवी की बेटी जान्हवी कपूर जल्द फिल्म ‘गुंजन सक्सेना- द कारगिल वॉर’ में दिखने वाली हैं। इस फिल्म में वह गुंजन सक्सेना की भूमिका निभाती नजर आएंगी। फिल्म को लेकर जान्हवी की बहन सोनम ने उत्साह जाहिर की है। 

सोनम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी लगाई है, जिसमें फिल्म ‘गुंजन सक्सेना- द कारगील वॉर’ का पोस्टर शेयर किया है। स्टोरी पर सोनम कपूर ने कहा है,‘‘अब 24 अप्रैल तक इसके टेक ऑफ का इंतजार नहीं कर सकती! सबलोग अपना- अपना सीट बेल्ट बांध लें।’’ गौरतलब है कि इस फिल्म में जान्हवी एयरफोर्स पायलट की भूमिका निभाती दिखेंगी। फिल्म में उनके अलावा पंकज त्रीपाठी लीड रोल में नजर आएंगे। इनके अलावा फिल्म में अंगद बेदी, विनीत कुमार सिंह और माही विज की भी अहम भूमिका होगी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »