29 Mar 2024, 13:51:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

कृति खरबंदा इस एक्टर को कर रही हैं डेट, बोलीं - हां ये सच है...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 21 2019 11:36AM | Updated Date: Nov 21 2019 11:37AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति खरबंदा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्मों के चलते काफी खुश हैं। कृति ने बीते दिनों ही फिल्म हाउसफुल 4 में काम किया है, ये फिल्म हिट रही है। वहीं कृति अपनी आने वाली फिल्म पागलपंती में लगी हुई हैं। अब खबर के कि कृति खरबंदा अभिनेता पुलकित सम्राट को डेट कर रही हैं। इस बात कि पुष्टि एक्ट्रेस ने एक बातचीत के दौरान की। दरअसल, मीडिया में कई दिनों से दोनों के अफेयर की खबर आ रही थी। लेकिन किसी ने भी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की थी। अब एक इंटरव्यू में कृति ने रिश्ते की बात स्वीकार करते हुए कहा, "यह अफवाह नहीं है। हम एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।"
 
कृति ने आगे कहा, "ईमानदारी से कहूं तो सबसे पहले अपने पैरेंट्स को बताना चाहती थी कि मैं किसी को डेट कर रही हूं। मुझे लगता है कि हर चीज का एक वक्त होता है, जब आप उसके बारे में बात करने में सहज होते हैं। कभी-कभी इसमें 5 साल लग सकते हैं तो कभी 5 महीने। हमारे मामले में 5 महीने हुए हैं। लेकिन मैं बहुत खुश हूं और यह स्वीकार करने में कोई हिचकिचाहट नहीं है कि मैं पुलकित सम्राट को डेट कर रही हूं।"
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »