29 Mar 2024, 20:56:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

नोरा फतेही के कातिलाना डांस मूव्स देखकर रह जाएंगे दंग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 10 2019 3:16PM | Updated Date: Oct 10 2019 3:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और अभिनेत्री तारा सुतारिया स्टारर फिल्म मरजावां के इमोशनल ट्रेक के बाद अब एक धमाकेदार आइटम सोन्ग एक तो कम जिंदगानी रिलीज हो चुका है। इस गाने में बॉलीवुड की फैमस डांसर व एक्ट्रेस नोरा फतेही के कातिलाना डांस मूव्स नज़र आ रहे हैं। हाल ही मरजावां के एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने ऑफीशियल इंस्टाग्राम एकाउंट से गाने के रिलीज़ होने की जानकारी दी है। इस पोस्ट में सिद्धार्थ लिखते हैं, दीवानों को अपनी धुन पर नचाने आ गई हैं नोरा फतेही। मरजावां फिल्म के गाने एक तो कम जिंदगानी में नोरा फतेही सफेद रंग की शॉर्ट ड्रेस में नज़र आ रही हैं। साकी साकी व दिलबर की ही तरह इस गाने में भी नोरा फतेही अपने बेहतरीन डांस मूव्स से सबको दीवाना बना रही हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »