04 Jul 2025, 07:43:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत और श्रद्धा कपूर की जोड़ी वाली फिल्म छिछोरे ने बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है। सुशांत और श्रद्धा की जोड़ी वाली फिल्म छह सितंबर को रिलीज हुई है। फिल्म ‘छिछोरे’ को इस वीकेंड सिंगल हिंदी रिलीज मूवी होने का पूरा फायदा मिला है। फिल्म ने पहले वीकेंड के दौरान  करीब 36 करोड़ की कमाई की थी। छिछोरे को दर्शकों की ओर से तारीफ मिल रही है। फिल्म समीक्षकों के बाद अब पहले दिन फिल्म देखने गए दर्शक भी इसकी सराहना कर रहे हैं। नितेश तिवारी निर्देशित माउथ पब्लिसिटी के दम पर शानदार कमाई कर रही है। फिल्म यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले सात दोस्तों की कहानी है। फिल्म ‘छिछोरे’ बॉक्स ऑफिस  पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने 54 करोड़ की कमाई कर ली है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »