29 Mar 2024, 17:43:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

जेटली के निधन पर बोलीं राखी सावंत - 10 दिन पहले चल गया था पता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 25 2019 4:02PM | Updated Date: Aug 25 2019 4:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। विवादों में रहने वाली राखी सावंत एक बार अपने बयान को लेकर सुर्खियों में आ गई है। राखी ने एक नया ड्रामा शुरू कर दिया है। उन्होंने अरुण जेटली के निधन के बाद एक वीडियो इंस्टा पर शेयर की है। लोग इस वीडियो की काफी आलोचना कर रहे हैं। राखी ने वीडियो शेयर करते हुए कहा-'दोस्तों नमस्कार, जेटली जी जो हमारे बीजेपी नेता हैं। वो हमारे बीच नहीं रहे।
 
मैंने एक हफ्ते पहले नहीं 10 दिन पहले ही कह दिया था।' राखी आगे कहती है-'मुझे कभी-कभी ऐसे सपने आते हैं। मुझे पता चल जाता है, पता नहीं कैसे लेकिन ये ईश्वरीय ताकत है। थैंक्स टु गॉड के मेरे पास ये ईश्वरीय ताकत है। मुझे बस यही कहना है लोगों को कि उनकी आत्मा को शांति मिले और जेटली जी ने अपनी पोटली में से अच्छे-अच्छे बजट बनाए हैं पूरा हिंदोस्तान उनको याद रखेगा।'
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »