28 Mar 2024, 23:40:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

मीका सिंह पर भड़की राखी, बोलीं- देश की इज्जत मत डुबाओ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 14 2019 3:42PM | Updated Date: Aug 14 2019 3:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। पाकिस्तानी के कराची में एक शादी में परफॉर्म कर पंजाबी सिंगर मीका सिंह विवादों में फंस गए। इस विवाद पर अब अभिनेत्री राखी सावंत का बयान सामने आया है। राखी ने कहा कि मीका सिंह को देश में नाम, शोहरत और दौलत सब मिल रही है फिर वो पाकिस्तान में गाने क्यों गए, उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था। बता दें कि जनरल परवेज मुशर्रफ के रिश्तेतदार असद ने अपनी बेटी सेलिना की मेहंदी रस्म पर 'मीका सिंह नाइट' का आयोजन किया था। इतना ही नहीं इस इवेंट में मीका के गानों का लुत्फ उठाने वालों में  आईएसआई के शीर्ष अधिकारी और भारत के मोस्टवांटेड दाऊद इब्राहिम के परिवार के सदस्य शामिल थे।
 
राखी ने स्पॉटबॉयई को दिए गए इंटरव्यू में कहा कि मीका सिंह ने देश का नाम डूबो दिया है। पीएम मोदी अकेले सब से लड़ रहे हैं और देश के ऐसे नामी लोग उनका काम खराब करने में लगे हुए हैं। राखी यहीं पर नहीं थमीं एक्ट्रेस ने आगे बोलते हुए कहा कि जिस देश ने मीका को इतनी इज्जत और प्यार से नवाजा उन्हें कम से कम अपने देश का ख्याल रखना चाहिए था।
 
एक्ट्रेस ने कहा कि जब पाकिस्तान में हमारी फिल्में बैन हैं और वहां के आर्टिस्ट हमारी इंडस्ट्री में बैन हैं तो मीका को वहां जाना ही नहीं चाहिए था। चंद पैसों के लिए अपना इमान से नहीं बेचना चाहिए। राखी ने कहा कि वो पाकिस्तान के खिलाफ कुछ नहीं बोलना चाहती थीं लेकिन अब वो चुप नहीं रह सकतीं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »