16 Apr 2024, 18:16:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कारोबार कर रही फिल्म कबीर सिंह की सफलता का पूरा क्रेडिट फिल्म के हीरो शाहिद कपूर के खाते में जाता देख इस फिल्म की हीरोइन कियारा आडवाणी के गॉडफादर करण जौहर परेशान हैं। करण ने कियारा को लाइमलाइट में लाने के लिए उनकी नई फिल्म का ऐलान कर दिया है।  कियारा आडवाणी ने पांच साल पहले फिल्म फगली से हिंदी सिनेमा में अपना करियर शुरू किया था लेकिन उनके नाम की चर्चा पिछले साल रिलीज हुई नेटफ्लिक्स की फिल्म लस्ट स्टोरीज से ही शुरू हुई। लेकिन, इस शोहरत पर फिल्म कलंक में उनके गाने ने पानी फेर दिया।

कियारा ने  कबीर सिंह को अपने करियर का टर्निंग प्वाइंट बताया था लेकिन फिल्म में उनके किरदार की ही सबसे ज्यादा आलोचना हो रही है। फिल्म की कामयाबी का सारा क्रेडिट भी इसके निर्देशक संदीप वांगा रेड्डी और हीरो शाहिद कपूर के खाते में जमा हो रहा है।  कियारा आडवाणी दो दिन पहले ही शाहिद कपूर के साथ फिल्म कबीर सिंह पर दर्शकों की प्रतिक्रिया जानने मुंबई के सिनेमाघरों में भी गईं, लेकिन वहां भी लोगों ने शाहिद कपूर को ही घेरे रखा। सूत्र बताते हैं कि इस परेशानी को कियारा ने जब करण जौहर से भी साझा किया है।

सुर्खियों से गायब कियारा आडवाणी को फिर से लाइमलाइट में लाने के लिए करण जौहर की कंपनी धर्मा प्रोडक्शंस ने मंगलवार को एक नई फिल्म का ऐलान कर दिया। गिल्टी नाम की इस फिल्म में कियारा लीड रोल में दिखेंगी और ये फिल्म सिनेमाघरों की बजाय सीधे नेटफ्लिक्स पर ही रिलीज होगी। फीचर फिल्मों से इतर कंटेंट बनाने के लिए करण जौहर ने धर्मेटिक नाम की एक नई कंपनी शुरू की है, गिल्टी इसी बैनर पर बनाई जा रही है।  शुक्रवार को कबीर सिंह ने अपने पहले दिन 20.21 करोड़ रुपए की कमाई की थी। इसके बाद शनिवार को 22.71 करोड़ और रविवार को फिल्म ने 27.91 करोड़ रूपए कमाए। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 70.83 करोड़ हो चुका है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »