29 Mar 2024, 20:39:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

सोनाक्षी सिन्हा ने रैंप पर गोल्डन ड्रेस में दिखाया अपनी खूबसूरत का लुक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 25 2019 1:21AM | Updated Date: Jun 25 2019 1:21AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा अपनी आने वाली फिल्म खानदानी शफाखाना को लेकर काफी सुर्खियों में है। कुछ दिन पहले ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था। यह फिल्म 26 जुलाई को रिलीज होगी। हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा मुंबई में हुए एक हेयर शो में रैम्प वॉक करती नजर आईं। सोनाक्षी ने रैम्प वॉक से पहले के कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की हैं। जिसमें हेयर स्टाइलिस्ट जे रोस उनकी हेयर स्टाइल बना रहे हैं। एक और तस्वीर में अपनी टर्न का इंतजार करती नजर आ रही हैं। रैम्प पर वॉक करते हुए सोनाली काफी ग्रेसफुल लग रही हैं। शो में सोनाक्षी ने शीर सीक्वेंड प्लगिंग नेकलाइन वाला गाउन पहना है। लुक के साथ उन्होंने डैंगलर, हाथ में एक ब्रेसलेट पहना है और बालों को खुला रखा है।

कानों में सोनाक्षी ने खूबसूरत इयर रिंग्स पहनी हुई हैं। काम की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म खानदानी शफाखाना में नजर आएंगी। जिसमें सोनाक्षी सिन्हा के अलावा वरुण शर्मा और रैपर बादशाह भी अहम किरदार में दिखाई दे रहे हैं। ट्रेलर देखने के बाद पता चल रहा है कि फिल्म कॉमेडी से भरपूर होगी। दर्शक इस फिल्म को देखने के बाद हंसते- हंसते लोटपोट होने वाले है। इस फिल्म के साथ ही रैपर बादशाह बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं। बता दें कि फिल्म खानदानी शफाखाना एक कॉमेडी फिल्म है। फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा बेबी बेदी का किरदार निभा रही हैं। बेबी बेदी पंजाब के होशियारपुर में स्थ‍ित एक सेक्स क्लीनिक में काम कारती हैं। इस फिल्म का निर्देशन शिल्पी दासगुप्ता ने किया है। इसके अलावा सोनाक्षी फिल्म मिशन मंगल और दबंग 3 में भी नजर आएंगी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »