28 Mar 2024, 16:27:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

जॉन अब्राहम ने 'एक विलेन रिटर्न्स’ के लिये 21 करोड़ रुपए की फीस ली

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 18 2022 11:51AM | Updated Date: Jan 18 2022 11:51AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड के माचो हीरो जॉन अब्राहम ने अपनी आने वाली फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स’ के लिये 21 करोड़ रुपए की फीस ली है। जॉन इन दिनों 'एक विलेन रिटर्न्स’ में काम कर रहे हैं। एक विलेन रिटर्न्स वर्ष 2014 में प्रदर्शित फिल्म एक विलन की सीक्वल है। 'एक विलेन रिटर्न्स’ का निर्देशन मोहित सूरी कर रहे है। फिल्म में जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर, दिशा पाटनी और तारा सुतरिया मुख्य भूमिका निभाते हुए नज़र आयेंगी। जॉन अब्राहम अपनी फीस में बढ़ोतरी कर रहे हैं। जॉन ने आदित्य चोपड़ा की फिल्म पठान के लिए 20 करोड़ रुपए चार्ज किए थे। बताया जा रहा है कि जॉन ने 'एक विलेन रिटर्न्स' के लिये मेकर्स से 21 करोड़ रुपए फीस के तौर पर चार्ज किए हैं। जॉन ने तीन सालों में अपनी फीस में तिगुनी बढ़ोतरी की है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »