19 Apr 2024, 19:38:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

कपिल शर्मा के साथ काम करने को लेकर सुनील ग्रोवर ने दिया ये बयान...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 12 2021 5:43PM | Updated Date: Jun 12 2021 5:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कॉमेडी किंग कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर दोनों ही कॉमेडी की दुनिया के चमकते सितारे हैं। कॉमेडी किंग कहे जाने वाले कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर  के बीच पिछले कई सालों से चला आ रहा विवाद अब लगता है कि खत्म हो गया है। आर जे सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में सुनील ग्रोवर की बातों से यही संकेत मिल रहा है। आरजे सिद्धार्थ ने सुनील ग्रोवर से सवाल किया था कि क्या वे कपिल शर्मा के साथ काम करेंगे? इसके जवाब में सुनील ने कहा है कि फिलहाल तो ऐसा कोई प्रोजेक्ट नहीं है, लेकिन आगे कोई संभावना बनती है तो हम जरूर साथ काम करेंगे।

सुनील ग्रोवर ने साल 2017 में कपिल शर्मा का शो छोड़ दिया था। कपिल के शो पर सुनील ‘डॉ गुलाटी' और ‘गुत्थी' का किरदार निभाया करते थे। ये दोनों ही किरदार काफी मशहूर हुए थे और शो की जान समझे जाते थे। लेकिन इसके बाद कपिल और सुनील में मनमुटाव हो गया और सुनील इस शो से अलग हो गए। कहा जाता है कि कपिल की बदसलूकी से नाराज होकर सुनील ने ये शो छोड़ा था। पिछले कुछ दिनों से इस बात की चर्चा भी काफी थी कि सलमान खान इन दोनों के बीच पैच-अप कराने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में लगता तो यही है कि सलमान की कोशिश कामयाब हो गई है।
 
कॉमेडी किंग कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर दोनों ही कॉमेडी की दुनिया के चमकते सितारे हैं। जाहिर है कि दोनों की अपनी फैन फॉलोइंग भी है। सुनील ने कुछ फिल्मों में छोटे ही सही लेकिन प्रभावी रोल कर अपने अभिनय का लोहा भी मनवाया है। दोनों के साथ-साथ काम करने की संभावना से ही सोशल मीडिया पर उनके फैन्स काफी खुश दिखाई दे रहे हैं। इस बात के भी कयास लगाए जा रहे हैं कि सुनील अब कपिल शर्मा के शो में वापसी कर सकते हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »