29 Mar 2024, 00:05:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

ईद पर रिलीज होगा अरविंद अकेला कल्लू की ‘जान’ का ट्रेलर लांच

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 6 2021 1:56PM | Updated Date: May 6 2021 1:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भोजपुरी अभिनेता अरविंद अकेला कल्लू और अभिनेत्री निधि झा की जोड़ी वाली फिल्म जान का ट्रेलर ईद के अवसर पर रिलीज होगा। संगीत कम्पनी डीआरजे रिकॉर्ड्स की पहली भोजपुरी फिल्म ‘जान’ का ऑफिसियल ट्रेलर ईद के अवसर पर रिलीज किया जायेगा। राज जायसवाल एवं डीआरजे फिल्म्स के प्रस्तुत ‘जान’ के निर्माता राज जायसवाल है, जबकि निर्देशन अरविंद चौबे का है। फिल्म के लीड पेयर में अरविंद अकेला कल्लू और निधि झा है। निर्देशक अरविंद चौबे फिल्म को लेकर बताया कि फिल्म ‘जान’ की कहानी सभी फिल्म से काफी अलग है, जिसमे एक्शन और डायलॉग को प्राथमिकता दी गयी है।
 
फिल्म में एक से बढ़कर एक कर्णप्रिय गीत फिल्माये गए हैं। फिल्म की कहानी आज के जेनरेशन को काफी पसंद आयेगी। फिल्म निर्माता राज जयसवाल ने कहा, ‘‘फिल्म जान को बनाने में हमने काफी मेहनत की है। फिल्म की कहानी के हिसाब से इस फिल्म की शूटिंग हमने उत्तराखंड के हसीन वादियों में की है। ’’ फिल्म जान के लेखक अभय यादव हैं जबकि संगीत ओम झा ने दिया है। गीत प्यारे लाल यादव ,श्याम देहाती,सुमित चद्रावंशी,अजीत मंडल, संतोष उतपति का है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »