20 Apr 2024, 15:25:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

आउटिंग पर बेटे तैमूर के साथ स्पॉट हुईं करीना कपूर, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 19 2021 12:09AM | Updated Date: Jan 19 2021 12:10AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड ऐक्ट्रेस करीना कपूर खान ने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जबरदस्त ऐक्टिंग से अपना अलग ही नाम बनाया है। वही ऐक्ट्रेस इन दिनों प्रेग्नेंसी पीरियड को खूब एन्जॉय करती हुई नज़र आ रही है। प्रेग्नेंसी के दौरान करीना के मैटरनिटी लुक्स खूब चर्चा में रही। अक्सर उन्हें बेबी बम्प के साथ स्पॉट किया जाता है, जिसमें वो काफी खूबसूरत नज़र आती हैं। 

करीना की फोटोज औऱ वीडियोज हमेशा ही सोशल मीडिया वायरल होती रहती है। अब हाल ही में करीना को बेटे तैमूर के साथ देर रात मुंबई में आउटिंग करते हुए स्पॉट किया गया। इस दौरान दोनों की कुछ पिक्चर्स सोशल मिडिया पर ख़ूब वायरल हो रही हैं जिसमें दोनों बेहद क्यूट नज़र आ रहे हैं। करीना कपूर इन दौरान पीले रंग की कंफर्टेबल आउटफिट्स में नज़र आई। वही इस दौरान तैमूर ब्लैक टी शर्ट,ब्लू जीन्स और बूट्स में नज़र आए। दोनों इस दौरान बेहद क्यूट नज़र आ रहे।

तैमूर अपनी मम्मी करीना को मस्ती भरी हरकतों से परेशान करते हुए नज़र आए। गाड़ी से उतरते ही तैमूर दौड़ने लगे तो वहीं प्रेग्नेंट करीना बेटे को कंट्रोल करती दिखाई दी। छोटी-सी उम्र में मशहूर सेलिब्रिटी की तरह पॉपुलर हो चुके तैमूर अली खान ना केवल अपनी चुलबुली हरकतों से बल्कि अपने स्टाइल सेंस भी लोगों को इम्प्रेस करने का कोई अवसर नहीं छोड़ते हैं। इन पिक्चर्स में भी एऔ काफी क्यूट दिख रहे वही करीना भी काफी खूबसूरत नज़र आ रही हैं। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »