18 Apr 2024, 07:27:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

अक्षरा सिंह ने किया टोनी कक्कड़ के गाने पर जबरदस्त डांस, वीडियो वायरल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 18 2021 12:32AM | Updated Date: Jan 18 2021 12:32AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह काफी पॉपुलर एक्ट्रेस हैं। अक्षरा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। आए दिनों अक्षरा सोशल मीडिया पर अपने फोटोज शेयर कर लोगों को अपना दीवाना बना लेती हैं। इन दिनों अक्षरा ने फेसबुक पर टोनी कक्कड़ के गाने कुर्ता पजामा पर धमाकेदार अंदाज में डांस करती दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो में उन्होंने ब्लैक और व्हाइट कलर की ड्रेस पहन रखी है। इस ड्रेस में वे काफी खूबसूरत दिखाई दे रही हैं।

इस गाने में एक्ट्रेस के एक्सप्रेशन भी काफी कातिलाना लग रहे हैं। एक्ट्रेस के इस वीडियो पर हजारों लाइक्स मिल चुके हैं। एक्ट्रेस के इस वीडियो पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। अक्षरा जितनी अच्छी एक्ट्रेस हैं उतनी ही अच्छी सिंगर भी हैं। वे आए दिनों सुर्खियों में बनी रहती हैं। वहीं छठ के मौके पर उनका गाना 'बनवले रहिह सुहाग' रिलीज हुआ था। जिसे फैंस ने काफी पसंद किया। इस गाने के बोल मनोज मतलबी ने लिखे हैं। वहीं म्यूजिक अविनाश झा घुंघुरू ने लिखे हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »