29 Mar 2024, 14:19:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

जैकलीन फर्नांडीज को बर्थडे पर मिला ये खास तोहफा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 12 2020 12:15PM | Updated Date: Aug 12 2020 12:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। जैकलीन फर्नांडीज आज अपना जन्मदिन मना रही हैं।  फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड की तमाम हस्तियों ने जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। लेकिन इन सभी के बीच वर्धा नाडियाडवाला ने एक्ट्रेस को बर्थडे गिफ्ट काफी खास दिया।  दरअसल निर्माता निर्देशक साजिद नाडियाडवाला की पत्नी वर्धा नाडियाडवाला ने फिल्म किक की सीक्वल किक 2 का आधिकारिक तौर पर ऐलान कर दिया है। जिसमें लीड रोल में जैकलीन फर्नांडीज नजर आएंगी। वहीं सलमान एक बार फिर डेविल के किरदार में पर्दे पर वापसी करेंगे।
 
वर्धा नाडियाडवाला ने ट्विटर पर इस जानकारी को शेयर करते हुए लिखा, 'ये रहा तुन्हारा बर्थडे गिफ्ट जो हमेशा याद रहेगा। जैकलीन हम आधिकारिक ऐलान कर रहे हैं कि साजिद नाडियाडवाला ने सुबह 4 बजे किक 2 की स्क्रिप्ट लॉक कर दी है। जिसमें तुम्हारे रोल के बारे में लिखा है। 'वर्धा  के इस ट्वीट ने इस बात की पुष्टि कर दी हैं कि 'किक' का मोस्ट अवेटेड सीक्वल की स्क्रिप्ट को अंतिम रूप दे दिया गया  है। बता दें कि जैकलीन ने  अपना जन्मदिन वर्चुअल तरीके से अपने फैंस के साथ मनाया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »