19 Mar 2024, 16:38:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

दीपिका की फिल्म 'गालिब' का पोस्टर रिलीज, 'रामायण' से हुई फेसम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 10 2020 1:15PM | Updated Date: Aug 10 2020 1:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। 'रामायण' में सीता का किरदार निभा कर मशहूर हुई अभिनेत्री दीपिका चिखलिया बॉलीवुड में कमबैक करने के लिए तैयार हैं। उनकी नई फिल्म का पोस्टर भी रिलीज हुआ है। इस फिल्म का नाम 'गालिब' है। इस फिल्म के साथ ही दीपिका कमबैक करने जा रही हैं। 
इसकी जानकारी खुद दीपिका चिखलिया ने सोशल मीडिया पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए दी। दीपिका ने फिल्म का पोस्टर इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा-'मेरी फिल्म गालिब का पोस्टर रिलीज हो गया है। ये सच्ची कहानी है। आपको रिलीज डेट के बारे में भी जानकारी देंगे। ये फिल्म अगस्त महीने में रिलीज होने वाली थी, लेकिन हम सभी को पता है कि क्या गलत हो रहा है।' यहां दीपिका का आशय कोविड 19 से है।
 
सोशल मीडिया पर फिल्म का यह पोस्टर काफी पसंद किया जा रहा है। सच्ची घटना से प्रेरित यह फिल्म अफजल गुरु की पत्नी और बेटे के जीवन के सफर को दिखाती है। 'गालिब' की कहानी, अफजल गुरू (आतंकवादी मोहम्‍मद अफजल गुरु भारतीय संसद पर हमले का दोषी था) के पकड़े जाने के बाद उनकी पत्नी  और बेटे गालिब गुरु  की तकलीफों और संघर्षों पर आधारित है। फिल्म  में  दीपिका अफजल गुरु की पत्नी और गालिब की मां तबस्सुम का रोल कर रही हैं। फिल्म 'गालिब' मनोज गिरी द्वारा निर्देशित और धनश्याम पटेल द्वारा निर्मित है। इस फिल्म के अलावा  दीपिका  निर्देशक धीरज मिश्रा निर्देशित  भारत की पहली महिला गर्वनर सरोजिनी नायडू की बायोपिक में सरोजनी नायडू के किरदार निभाती  नजर आयेंगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »