20 Apr 2024, 19:49:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

नेहा शर्मा संग सिद्धार्थ के काम करने पर शहनाज का बदला रंग!

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 3 2020 12:28AM | Updated Date: Aug 3 2020 12:29AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुम्‍बई। हाल ही में सिद्धार्थ शुक्ला नेहा शर्मा के साथ लेटेस्ट गाने 'दिल को करार आया' में नजर आए थे और दोनों की जोड़ी दर्शकों को काफी पसंद भी आई। अब शहनाज गिल जो कि 'बिग बॉस 13' से ऐक्टर की काफी अच्छी दोस्त रही हैं और उन्हें जरा इस नई जोड़ी से ईर्ष्या होने लगी है। यह हम नहीं कह रहे, बल्कि इन दोनों का लाइव वीडियो बता रहा है। बता दें कि सिद्धार्थ और शहनाज 'बिग बॉस 13' की वो जोड़ी थे, जिसे दर्शकों ने अपना भरपूर प्यार और दुलार दिया है। लोग इस जोड़ी को हमेशा साथ देखना चाहते थे। शो के दौरान शहनाज की दुनिया सिद्धार्थ के इर्द-गिर्द ही होती थी।
 
लोग प्यार से इस जोड़ी को सिडनाज पुकारते। इस शो से निकले के बाद दोनों ने साथ एक म्यूजिक भी रिलीज किया जिसमें दोनों की प्यार भरी बॉन्डिंग बड़ी खूबसूरत नजर आई। अब नेहा शर्मा के साथ सिद्धार्थ के लेटेस्ट गाने पर शहनाज का रिऐक्शन कुछ ऐसा था, जिससे जलन की बू साफ नजर आ रही थी। शहनाज और सिद्धार्थ हाल ही में किसी लाइव चैट पर साथ दिखे। किसी फैन ने सिद्धार्थ से सवाल किया कि नेहा के साथ काम का अनुभव कैसा रहा, जिसपर उन्होंने कहा- काफी अच्छा था।
 
इसके बाद शहनाज झट से बोल पड़ीं- अच्छा? कितना अच्छा था? बहुत ही अच्छा था इसका एक्सपीरियंस। बता दें कि सिद्धार्थ शुक्ला और नेहा शर्मा का म्यूजिक वीडियो 'दिल को करार आया' हाल ही में रिलीज हुआ। इस रोमांटिक गाने को यासीर देसाई और नेहा कक्कड़ गाया है। बारिश की बूंदों के बीच मॉनसून में यह गाना देख फैन्स के दिलों को जरूर करार मिलेगा। गाने में सिद्धार्थ और नेहा की फ्रेश जोड़ी देखने लायक है। दोनों की केमिस्ट्री भी फैन्स को खूब पसंद आ रही है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »