28 Mar 2024, 22:31:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

ईशा देओल छोटे पर्दे पर करेंगी डेब्यू , इस सीरियल में आएंगी नजर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 4 2020 1:14PM | Updated Date: Jul 4 2020 1:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा देओल बहुत जल्द छोटे पर्दे पर डेब्यू करने जा रही है। बॉलीवुड में चर्चा है कि ईशा देओल स्टार भारत के पौराणिक सीरियल 'जग जननी मां वैष्णो देवी' के साथ टीवी पर अपना डेब्यू करने जा रही हैं। सीरियल 'जग जननी मां वैष्णो देवी' में ईशा देओल, वैष्णवी की मां रानी समृद्धि देवी के किरदार में नजर आएंगी। बताया जा रहा है कि  ईशा देओल एक-दो दिन में सीरियल के कॉन्ट्रैक्ट पेपर्स भी साइन कर देंगी और जल्द ही परिधि शर्मा के साथ शूट शुरू कर देंगी।
 
गौरतलब है कि इससे पहले रानी समृद्धि देवी का किरदार तोरल रासपुत्रा निभा रही थीं। हालांकि तोरल ने लॉकडाउन लगने से पहले ही इस सीरियल को छोड़ने का मन बना लिया था और अब लॉकडाउन के बाद जब सीरियल की शूटिंग वापस से शुरू हुई तो उन्होंने सीरियल को अलविदा कह दिया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »