19 Apr 2024, 15:03:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

अक्षय कुमार की फिल्म ‘खिलाड़ी’ के प्रदर्शन के 28 साल पूरे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 6 2020 12:02PM | Updated Date: Jun 6 2020 12:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार की सुपरहिट फिल्म खिलाड़ी के प्रदर्शन के 28 साल पूरे हो गये हैं। अक्षय कुमार के करियर की सुपरहिट फिल्म में शामिल खिलाड़ी 05 जून 1992 को प्रदर्शित हुयी थी। इस फिल्म के जरिये अक्षय फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने में कामयाब हुये थे। अब्बास-मस्तान के निर्देशन में  बनी इस फिल्म का टाइटल अक्षय कुमार का पर्याय बन गया। इसके बाद अक्षय को लेकर खिलाड़ी टाइटल सीरीज में कई फिल्में बनीं।
 
जैसे 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी', 'सबसे बड़ा खिलाड़ी', 'खिलाड़यिों का खिलाड़ी', 'मिस्टर एंड मिसेज खिलाड़ी', 'इंटरनैशनल खिलाड़ी', 'खिलाड़ी 420' और 'खिलाड़ी 786'। फिल्म 'खिलाड़ी' के 28 साल पूरे होने पर फिल्ममेकर अब्बास-मस्तान ने ट्विटर एक तस्वीर शेयर की। इसमें अक्षय कुमार अब्बास और मस्तान के साथ नजर आ रहे हैं। इसके तस्वीर के साथ लिखा, डियर अक्षय कुमार, 'आज खिलाड़ी के रिलीज के 28 साल हुए हैं, हम लोगों की एक साथ पहली फिल्म थी।
 
पूरी टीम की याद आ रही है खास तौर पर जॉनी लीवर भाई की। अक्षय कुमार ने अब्बास मस्तान के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा, 'मैं कैसे भूल सकता हूं अब्बास मस्तान भाई... यह मेरे लिए सिर्फ फिल्म नहीं थी बल्कि मेरे करियर के मील का पत्थर थी, इसका टाइटल अब मेरे नाम का पर्याय है। मुझे खिलाड़ी देने के लिए धन्यवाद।' गौरतलब है कि फिल्म 'खिलाड़ी' में अक्षय कुमार के अलावा आयशा जुल्का, दीपक तिजोरी, प्रेम चोपड़ा ने भी अहम भूमिका निभायी थी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »