19 Mar 2024, 11:12:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

वेबसीरीज में काम करेंगी सुष्मिता, 'आर्या' का फर्स्ट लुक किया शेयर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 4 2020 12:46AM | Updated Date: Jun 4 2020 12:46AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुम्‍बई। बॉलीवुड अभिनेत्री और पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन वेबसीरीज से एक्टिंग की दूसरी पारी खेलने जा रही हैं। सुष्मिता ने अपनी अपकमिंग वेबसीरीज आर्या का फर्स्ट लुक शेयर किया है। ये सीरीज जल्द ही डिज्नी-हॉटस्टार पर रिलीज की जाएगी। सुष्मिता इस सीरीज के फर्स्ट लुक में काफी एथलेटिक नजर आ रही हैं और रोप पर चढ़ते हुए देखी जा सकती हैं और वे इस वीडियो में एरियल वर्कआउट कर रही हैं।
 
माना जा रहा है कि वे इस शो में एक क्राइम डिटेक्टिव की भूमिका निभा सकती हैं। सुष्मिता की इस नई वेबसीरीज का निर्देशन राम माधवानी कर रहे हैं। उन्होंने 2016 में प्रदर्शित सोनम कपूर की फिल्म 'नीरजा' का निर्देशन किया था। सुष्मिता सेन को हिंदी सिनेमा की किसी भी फिल्म में अंतिम बार 2010 में आई 'नो प्रॉब्लम' में देखा गया था। उसके पांच साल बाद वह एक बंगाली फिल्म 'निर्बाक' में नजर आई थीं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »