29 Mar 2024, 00:37:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

कोरोना की वजह से सो नहीं पा रही हैं ये अभिनेत्री, इमोशनल पोस्ट लिख बयां किया दर्द

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 3 2020 1:41PM | Updated Date: Jun 3 2020 1:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की बहू और टीवी एक्ट्रेस मोहिना कुमारी कोरोना संक्रमित हैं। अपने इस दर्द को बयां करते हुए मोहिना ने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट लिखा है।

मोहिना की पोस्ट- सो नहीं पा रही हूं, घर पर ये शुरुआती दिन हम सभी के लिए काफी मुश्किल भरे हो गए हैं। खासकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए, लेकिन मैं दुआ करती हूं कि यह वक्त जल्द ही गुजर जाए। हम ठीक हैं। हमारे पास शिकायत करने का कोई अधिकार नहीं है। क्योंकि कई ऐसे लोग भी हैं, जो हमसे कहीं अधिक परेशानियों का सामना कर रहे हैं। लेकिन मैं आप सभी को आपके भेजे गए संदेशों, दुआओं और प्यार के चलते आपका शुक्रिया अदा करती हूं। यह हममें उम्मीद को बनाए रखता है। हम दिल से आप सभी के प्रति बेहद आभारी हैं। 

‘डांस इंडिया डांस’ से छोटे पर्दे पर रखा कदम- मोहिना ने साल 2011 में जीटीवी के रियलिटी शो ‘डांस इंडिया डांस सीजन 3’ से छोटे पर्दे पर कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने प्यार तूने क्या किया सीजन 5, गुमराह एंड रोमांस सीजन 5, नया अकबर बिरबल ,ये रिश्ता क्या कहलाता है आदि धारावाहिकों में अपने अभिनय से मनोरंजन जगत में पहचान बनाई। धारावाहिक ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में उनके अभिनय को दर्शकों ने काफी पसंद किया।

2019 में शादी के बंधन में बंधी मोहिना- साल 2019 में मोहिना ने छोटे पर्दे से दूरी बना ली और 14 अक्टूबर 2019 में सतपाल महाराज के बेटे सुयश रावत से शादी कर ली। मोहिना अपनी शादीशुदा जिंदगी में काफी खुश है। फिलहाल मोहिना और उनके परिवार का इलाज चल रहा है। वहीं मोहिना के फैंस भी उनके जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »